छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को नई इमारत
रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को नया भवन मिल गया है। यह भवन 44,500 वर्गमीटर भूखण्ड पर विकसित है। यह जानकारी एक अधिकारी ने मंगलवार को दी।उच्च न्यायालय की नई इमारत राज्य की राजधानी रायपुर से कोई 100 किलोमीटर दूर बिलासपुर शहर के बाहर बोदरी इलाके में स्थित है। इस भवन में सोमवार से न्यायालयी कामकाज शुरू हो गया।
इस इमारत के निर्माण पर पहले ही 108 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, और न्यायाधीशों के बंग्ले और कर्मचारियों के आवास तैयार हो जाने के बाद कुल लागत 200 करोड़ रुपये तक जाने की सम्भावना है।इमारत का निर्माण करने वाले लोक निर्माण विभाग का कहना है कि क्षेत्रफल के लिहाज से यह देश का सबसे बड़ा उच्च न्यायालय परिसर है।












Click it and Unblock the Notifications