जबलपुर में संदिग्ध युवक हिरासत में

जबलपुर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के थाना प्रभारी विजय कोठारिया ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि सोमवार को प्लेटफार्म से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया है। वह अपने आपको कश्मीर का निवासी बता रहा है। वह यहां क्या कर रहा था और किस मकसद से जबलपुर आया था, इसका पता लगाया जा रहा है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों प्रदेश की राजधानी भोपाल में दो आतंकवादियों के पकड़े जाने के बाद से पुलिस तथा आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) सक्रिय हैं। इतना ही नहीं संदिग्धों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications