युवाओं ने साल का पहला दिन मरीजों के नाम किया

इस मौके पर सोसाइटी के प्रदेश सचिव मोहम्मद दानिश सिद्दीकी ने कहा कि आज नौजवान सब कुछ भूलकर मौज मस्ती में पड़ा हुआ है। जबकि नव वर्ष तभी मंगलमय होगा जब उसका आरम्भ शुभकार्यों एवं सामाजिक कार्यों से किया जाये। जहां एक ओर देश भर के युवा नव वर्ष का स्वागत मौज मस्ती एवं हुडदंग के साथ करते हैं, वहीं यूथ वेलफेयर सोसाइटी से जुड़े युवाओं ने यह मंगल कार्य करके नौजवानों के सामने मिसाल कायम की है।
यूथ वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुहेल अहमद ने बताया कि यदि देश के युवा चाहे तो देश की तरक्की में कोई बाधा नहीं आ सकती है। यूथ वेलफेयर सोसाइटी बाराबंकी के जिला उपाध्यक्ष एंवं युवा नेता लाजपतनगर वार्ड मोहम्मद आसिफ एवं यूथ वेलफेयर सोसाइटी बाराबंकी एवं युवानेता चैधरीनगर के जिला सचिव अरूण यादव ने सभी जनपदवासियों को नव वर्ष की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि नव वर्ष की शुरूआत के लिए इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।
फल वितरण के पश्चात सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए मंगल कामना की व सभी को नव वर्ष की बधाईयां दीं। इस अवसर पर मुख्य रूप से यूथ वेलफेयर सोसाइटी प्रदेश सदस्य इमरान अहमद 'अजनवी', शारिक मुजीब, यूथ वेलफेयर सोसाइटी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव डा0 पीयूष अवस्थी, गुड्डू भाई (आजाद बेकरी), आमिर कुरैशी, मोहम्मद शहरान खान, अरूण गुप्ता, मो. तुफैल, शारिक खान, मो. अलीम, ताहिर, अज़ल, मंजीत यादव, गुड्डू, काशिफ मुजीब, मो. इरशाद, काशिफ, गोलू, ताहिर, यूनुस, यूसुफ, महफूज, फरीद, फहीम, हिमांशु दीक्षित, अरूण अग्रवाल, हैदर आदि लोग उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications