उत्तर प्रदेश में सर्द हवाओं का प्रकोप जारी

मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने संवाददाताओं को बताया कि अगले दो-तीन दिन तक मौसम इसी तरह सर्द बना रहने के आसार हैं। उन्होंने कहा कि न्यूनतम तापमान में कमी आएगी और सर्दी में इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश की संभावना है।
पिछले 24 घंटों के दौरान आगरा राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार सुबह राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications