ओबामा ने मिस्र, नाइजीरिया विस्फोटों की निंदा की

ओबामा ने एक बयान में कहा, "अमेरिका की संवेदनाएं दोनों हमलों में मारे गए और घायल हुए लोगों के परिवारों के साथ हैं और इस कठिन समय में हम नाइजीरिया और मिस्र के लोगों के साथ हैं।"
मिस्र के अधिकारियों ने कहा कि एक आत्मघाती हमलावर ने अलेक्जेंड्रिया शहर के गिरजाघर में प्रवेश किया और विस्फोट कर दिया था। इस विस्फोट में 17 लोग मारे गए और दर्जनों लोग घायल हुए थे। वहीं नाइजीरिया की राजधानी अबुजा में हुए विस्फोट में 30 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस












Click it and Unblock the Notifications