आस्ट्रेलिया में बाढ़ से हालात बेहाल
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक रॉकहेम्पटन के मेयर ब्रॉड कार्टर ने कहा कि फिटजोरी नदी उफान पर है और उत्तरी और दक्षिणी भागों का सम्पर्क टूट गया है। इस इलाके में लगभग 75,000 लोग फंसे हुए हैं।
कार्टर ने कहा के अनुमानों के मुताबिक 400 मकान पानी में डूब गए हैं। हवाई अड्डे को बंद करने के अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि अब हवाई अड्डे पर रनवे के दोनों तरफ पानी फैल गया है।
बाढ़ की वजह से लगभग 20 कस्बों का सम्पर्क टूट गया है। इस इलाके में एक व्यक्ति की मौत हुई है। एंड्रयू फ्रेजर ने बाढ़ को एक भीषण आपदा करार दिया है।
बर्केटाउन कस्बे से एक 41 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया है जबकि एक अन्य लापता व्यक्ति की तलाश जारी है। पुलिस ने हालांकि कहा है कि अभी आपातकालीन स्थिति लागू करने तथा लोगों को जबर्दस्ती यहां से हटाए जाने की आवश्यकता नहीं है।
उधर, क्वींसलैंड में बाढ़ की वजह से लगभग 200,00 लोग प्रभावित हुए हैं। ज्यादातर लोग ऐहतियातन अपने मित्रों या रिश्तेदारों के पास चले गए हैं। कई जगहों पर आपातकालीन स्थिति लागू कर दी गई है। इमरलैंड और थियोडोर में नदी का पानी कम हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications