हिमाचल: सुरक्षित बाहर निकाले गए बर्फ के बीच फंसे पर्यटक

पुलिस उपाधीक्षक पंकज शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "13 किलोमीटर लम्बे रेकांग पियो और कालपा में सड़क मार्ग बहाल होने के बाद शनिवार शाम कोलकाता के रहने वाले सभी सैलानियों को बाहर निकाला जा सका। वे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुके हैं।"
उन्होंने बताया कि भारी बर्फबारी की वजह से सांगला घाटी का सम्पर्क भी देश के बाकी हिस्सों से कटा हुआ है। इसके कारण झारखण्ड के 10 लोग अभी तक फंसे हुए हैं। शर्मा ने कहा कि गुरुवार से सांगला घाटी से संपर्क टूटा हुआ है। इसे भी रविवार शाम तक बहाल कर लिया जाएगा।
गौरतलब है कि सर्दी और भारी हिमपात के कारण कालपा और सांगला घाटी गुरुवार से देश के बाकी हिस्सों से कटा हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications