पंजाब, हरियाणा फिर से कोहरे की चपेट में

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "पंजाब और हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में कोहरे और सर्द हवाओं को दौर बना रहेगा।" अमृतसर में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना और पटियाला में तापमान क्रमश: नौ डिग्री और 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
चण्डीगढ़ में रविवार को तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया, "इन क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में हल्के कोहरे की वजह से सड़क यातायात प्रभावित हुआ। अगले दो से तीन दिन तक मौसम की स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी।"
कोहरे की वजह से रेल और विमान सेवाओं पर असर देखा गया है। अधिकतर उड़ाने और रेलगाड़ियां निर्धारित समय की देरी से चल रही हैं। हरियाणा के अम्बाला, हिसार और करनाल शहरों में रविवार को न्यूनतम तापमान 7.3, 8.6 और 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications