खतरों के बावजूद दुनियाभर में नए साल का शानदार स्वागत

न्यूयार्क/सिडनी/लंदन। खराब मौसम, आतंकवादी हमलों के खौफ और कुछ स्थानों पर बम विस्फोट की घटनाओं के बावजूद दुनियाभर में पूरे जोश के साथ नए साल का स्वागत किया गया।

आस्ट्रेलिया में बाढ़ और तूफान के खतरे भी नए साल के अभिवादन के जोश को फीका न कर सके। तापमान अधिक होने के बावजूद हजारों लोग जश्न के लिए मेलबर्न, सिडनी व अन्य स्थानों पर इकट्ठे हुए। सिडनी में ही 10 लाख से ज्यादा लोग इकट्ठे हुए। कहा जा रहा है कि नव वर्ष की पूर्व संध्या पर यहां दुनियाभर में सबसे ज्यादा पटाखे छोड़े गए।

समाचार पत्र 'द एज' के मुताबिक मौसम विभाग की तेज हवाओं और तूफान की चेतावनी के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक आतिशबाजी के शौकीन लोगों का कहना है कि सिडनी ओलम्पिक 2000 के बाद से यहां के आकाश में सबसे अच्छा नजारा देखने को मिला। पिछले 50 सालों की सबसे भीषण बाढ़ की विभीषिका झेल रहे क्वींसलैंड में आस्ट्रेलियावासियों को शिविरों में नए साल का स्वागत करना पड़ा।

फ्रांस व जर्मनी में क्रिसमस के दिन से जारी भारी बारिश के कारण करीब 200,000 लोग बेघर हो गए हैं। न्यूयार्क के विश्व विख्यात टाइम्स स्क्वेयर में नए साल के जश्न के लिए भारी भीड़ जमा हुई। वहां सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। दक्षिण व मध्य अमेरिका में शुक्रवार को उठे तूफान व बवंडर में करीब पांच लोगों की मौत हो गई।

क्लिक करें- साल 2011 में आपका राशिफल

मास्को में हिमपात के बीच क्रेमलिन, सेंट बेसिल्स कैथ्रेडल और रेड स्क्वेयर में आतिशबाजी का नजारा देखने को मिला। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव ने मध्य रात्रि में देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। ब्रिटेन में टेम्स नदी के नजदीक आतिशबाजी का अनोखा नजारा था। लोगों ने खास उत्साह के साथ नए साल का स्वागत किया।

नाइजीरिया और मिस्र में बम विस्फोट होने से वहां नए साल के उत्साह पर पानी फिर गया। विस्फोटों में कम से कम 21 लोग मारे गए हैं। बर्लिन, जापान व अन्य स्थानों पर भी नव वर्ष का जमकर स्वागत हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+