नववर्ष के जश्न के लिए तैयार है उत्तर प्रदेश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के निवासी साल 2010 को अलविदा कहकर इक्कीसवीं सदी के एक नए दशक के स्वागत के लिए तैयार हैं। लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों के होटल, क्लब, वाटरपार्क और डिस्कोथेक में नए साल, 2011 के जश्न के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं।लखनऊ के पांच सितारा ताज रेजीडेंसी, पिकडली और क्लार्क्स अवध के अलावा होटल जेमिनी कांटिनेंटल, दयाल पैराडाइज, एमबी क्लब, स्कॉर्पियो क्लब, कंट्री क्लब, एमबी क्लब, आनंद वाटर पार्क में नए साल के स्वागत में लोगों के मनोरंजन के लिए लजीज व्यंजनों के साथ डीजे और लाइव रॉक बैंड की व्यवस्था की गई है।
ताज होटल के जनसम्पर्क अधिकारी शहादत हुसैन ने बताया कि होटल के अवधियाना रेस्तरां में लजीज स्वाद के अवधि व्यंजनों के साथ गजलों का कार्यक्रम रखा गया है। साथ ही युवाओं को क्रिस्टल हॉल में मुंबई डीजे सोफिया की धुनों पर नाचने का मौका मिलेगा।
जीरो डिग्री डिस्कोथेक में मुम्बई से बुलाया गया 'एल्टन' रॉक बैंड खास आकर्षण होगा। यहां की पार्टी को 'अवतार' नाम दिया गया है।
राजधानी के अलावा कानपुर, इलाहबाद, वाराणसी जैसे शहरों के होटल और रेस्तरां नए साल के मौके पर पूरी तरह से भरे हुए हैं।लखनऊ पुलिस के प्रवक्ता आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि नव वर्ष के अवसर पर शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वालों से पुलिस सख्ती से निपेटगी।












Click it and Unblock the Notifications