यूपी में आगरा तो छत्तीसगढ़ रायपुर में रहा सबसे ठंडा
तो वहीं छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति बन गई है। राजधानी में तापमान नौ डिग्री पहुंच गया है। इस वजह से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर दिशा से आने वाली हवाओं ने ठंड में वृद्धि की है। अगले 1-2 दिन में न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि होने की संभावना है। गुरुवार को सुबह 5.30 बजे लालपुर मौसम विज्ञान केंद्र में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। सुबह तेज हवाएं चलने के कारण ठंड का अहसास अधिक था। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हुई।
प्रदेश के उत्तरी हिस्से में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अंबिकापुर, जशपुर और कवर्धा जिले में शीतलहर चल रही है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जगदलपुर में तापमान 7 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज हवा की दिशा में परिवर्तन हो रहा है।













Click it and Unblock the Notifications