केरल के पूर्व सीएम करूणाकरन नहीं रहे
तिरूवनन्तपुरम। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के. करूणाकरन का गुरूवार शाम निधन हो गया। उन्हें बुखार तथा सांस संबंधी समस्या के कारण गत 10 दिसंबर को तिरूवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था।
आपको बता दें कि वह 10 दिसम्बर से यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे अस्पताल प्रशासन ने गुरुवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा था कि करुणाकरन को कृत्रिम जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। बुधवार को हुए एक स्कैन से पता चला है कि एक आघात के बाद उनके दिमाग की अंदरूनी संरचना क्षतिग्रस्त हो गई है। उनका दिल धड़कता रहे इसके लिए उन्हें दवाएं दी जा रही हैं।
कांग्रेस के 92 वर्षीय नेता करुणाकरन को पिछले सप्ताह कृत्रिम जीवन रक्षक प्रणाली से हटा लिया गया था लेकिन बुधवार को उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें फिर से इस पर रखा गया।













Click it and Unblock the Notifications