अब चाहे जितना मंगाओ प्याज, नहीं देना पड़ेगा आयात शुल्क
घर के चूल्हे में पकने वाली सब्जी से लेकर दाल तक प्याज एक अपरिहार्य सब्जी मानी जाती है। इसलिए इस समय भारत पाकिस्तान को निर्यात किया गया प्याज एक बार फिर ऊंचे दामों के साथ वहां से आयात करने पर मजबूर है। प्याज के दामों के लिए प्रधानमंत्री से लेकर केंद्र सरकार के सभी प्यादों तक हर कोई इस कदर चिंतित है कि सरकार ने प्याज के आयात पर लगने वाले सीमा शुल्क को खत्म कर दिया है। इससे पहले सोमवार को सरकार ने प्याज के निर्यात पर रोक लगाने की घोषणा की थी।
केंद्रीय वित्त सचिव अशोक चावला ने बताया, "प्याज के आयात पर लगने वाले सीमा शुल्क को शून्य फीसदी कर दिया गया है।" इसके आयात पर अभी तक पांच फीसदी की दर से सीमा शुल्क लगता था। सरकार ने यह कदम कुछ ही दिनों में प्याज जैसी जरूरी चीज की कीमत आसमान छूने के कारण उठाया है। प्याज उत्पादक राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में फसल खराब होना कीमतों में वृद्धि की प्रमुख वजह मानी जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications