भारत के टाटा ग्रुप का 'ब्रिटिश साल्ट' पर कब्जा
टाटा समूह का ब्रिटेन के नमक बाजार के आधे हिस्से पर काबिज एक कम्पनी के साथ खरीद समझौता हो गया है। सौदे को अब बस नियामक की स्वीकृति का इंतजार है। इसके बाद अब ब्रिटेन की आधी आबादी खाएगी टाटा साल्ट। टाटा केमिकल्स (टीसीएल) ने सोमवार को एक बयान जारी कर बताया कि उसकी ब्रिटेन की सहायक कम्पनी 'ब्रुनर मोंड' और ब्रिटिश कम्पनी 'ब्रिटिश साल्ट' के बीच खरीद समझौते पर हस्ताक्षर हो गया है, जिसके तहत ब्रुनर मोंड ब्रिटिश साल्ट को 14.46 करोड़ डॉलर मूल्य का भुगतान करेगी।
ब्रुनर मोंड टीसीएल की संपूर्ण स्वामित्व वाली कम्पनी है और वह ब्रिटिश साल्ट की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीद रही है। कम्पनी ने बयान में बताया कि ब्रिटिश साल्ट के पास खारे जल का एक कुआं है, जिसकी 50 सालों तक नमक उत्पादन करने की क्षमता है।
इस सौदे से ब्रुनर मोंड को ब्रिटेन में अपने नमक की कीमत प्रतियोगियों के मुकाबले कम रखने में मदद मिलेगी।













Click it and Unblock the Notifications