Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मैसूर में वाहन झील में गिरा, 28 की मौत

Lake
मैसूर। मैसूर के पास मंगलवार की शाम को एक झील में एक मैक्सी कैब गिरने से 28 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। ये लोग एक विवाह के प्रीतिभोज से वापस लौट रहे थे।

ये लोग नानजांगुड़ के मंदिर कस्बे से पांडवापुरा आ रहे थे, तभी यह मैसूर से लगभग 10 किलोमीटर दूर मंदाकल्ली गांव में इनका वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। मृतकों में 24 महिलाएं, 3 बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं।

दुर्घटना के बाद दो महिलाएं तैरकर किनारे पहुंचीं। गाड़ी का ड्राइवर और कंडक्टर तैरकर किनारे पहुंचे और फरार हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही हादसे के शिकार लोगों के करीबी अस्पताल और मौके पर पहुंचे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक ने ओवरटेक करने के चक्कर में वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया था जिस वजह से गाड़ी झील में जा गिरी। कर्नाटक सरकार ने मृतकों के परिजनों को एक लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+