मियां-बीवी राजी, तो घरवाले कैसे रोकेंगे शादी..
करहेड़ा गांव निवासी शिवचरण की शादी जडोदा निवासी रेशमा के साथ तय हुई थी। शादी तय होने के बाद दोनों में प्रेम हो गया। कुछ दिनों बाद रेशमा के कपड़ों में अचानक आग लग गई। इस घटना को अपशकुन मानते हुए शिवचरण के परिजनों ने यह रिश्ता तोड़ दिया।
हालांकि दोनों ने शादी के लिए घर वालों को मनाने की कोशिश की मगर घर वालों ने हामी नहीं भरी। घरवालों के विरोध को देखते हुए दोनों एक दिन घर से भाग निकले। घर से भागने के बाद दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने रेशमा को महिला थाने के हवाले कर दिया। महिला थाने में रेशमा शिवचरण से शादी करने कि जिद पर अड़ी रही।
चार दिन थाने में गुजारने के बाद भी जब रेशमा नहीं मानी तो परिजनों को उसकी जिद के सामने झुकना पड़ा। दोनों के परिजन इस शादी के लिए तैयार हो गए। महिला थाने में ही दोनों की शादी कराई गई। इस शादी को देखने के लिए थाने के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हुई।













Click it and Unblock the Notifications