पंजाब: सम्पत्ति विवाद में पुत्र ने की पिता की हत्या

पुलिस ने बताया कि आरोपी कमलजीत सिंह को उसके पिता हरभजन सिंह की हत्या करने के लिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि उन्होंने अपनी सम्पत्ति कमलजीत के बेटे के नाम कर दी थी।
पुलिस के मुताबिक 65 वर्षीय हरभजन सिंह संगरूर जिले के बरदवाल गांव के निवासी थे। पुलिस को बहकाने के लिए कमलजीत ने एक शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पिता पिछले 20 दिनों से लापता हैं।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान कमलजीत ने स्वीकर कर लिया कि उसने 23 नवम्बर को पिता की हत्या कर उनके शव को घर के आंगन में ही दबा दिया था।












Click it and Unblock the Notifications