आईएम-लश्कर के निशाने पर ताज महल

यह खुलासा भारतीय खुफिया विभाग ने किया है। खुफिया विभाग ने केंद्र सरकार को खतरे से आगाह कर दिया, जिसके बाद ताज महल और सोमनाथ मंदिर समेत कई ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुफिया विभाग के मुताबिक वाराणसी धमाके के बाद जयपुर, मुंबई, दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में भी आतंकी हमले की चेतावनियां मिल रही हैं।
इस चेतावनी को देखते हुए गृह मंत्रालय ने तत्काल प्रभाव से निर्देश जारी करते हुए सभी राज्यों के पुलिस विभाग को अलर्ट कर दिया है। खुफिया विभाग का कहना है कि पिछले एक साल में आतंकियों ने ताज व पैलेस ऑन व्हील्स पर हमला करने के लिए तीन बार साजिश बनायी, और तीनों बार नाकाम रहे। इसके अलावा खुफिया विभाग को मिली आईएम की एक ई-मेल में 1992 बाबरी मस्जिद विध्वंस के दौरान हुईं मौतों का बदला लेने की बात लिखी गई है।
कुल मिलाकर देखा जाए तो खुफिया विभाग की इन जानकारियों को हलके में नहीं लेना चाहिए। इसके बावजूद भी अगर सभी राज्यों की पुलिस चौकस नहीं हुई, तो भारी नुकसान हो सकता है। खास बात यह है कि इन सभी चेतावनियों में आतंकवादी विदेशी पर्यटकों को निशाना बनाने की फिराक में हैं। इससे यह भी साफ है कि क्रिसमस व नए साल के जश्न के दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था का चाक चौबंद होना जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications