पश्चिम बंगाल में विषाक्त भोजन से 200 बीमार

एक अधिकारी ने बताया कि बनमाली विद्याभवन हाईस्कूल में वार्षिक खेल स्पर्धा सम्पन्न होने के बाद लोगों को तले हुए चावल और चने परोसे गए थे। शनिवार से अधिकतर छात्र और उनके अभिभावक यहां तक कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक भी बीमार हैं। उन्हें स्थानीय अस्पताल व एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है।
अधिकारियों ने बताया, "हमें पता चला है कि चने को मंगलवार से भिगोकर रखा गया था। बारिश के कारण गुरुवार को खेल स्पर्धा को स्थगित कर दिया गया था, जो शुक्रवार को संपन्न हुआ। इसकी वजह से चना खराब हो गया होगा।" बीमार लोगों में उल्टी, बुखार और पेट में दर्द जैसे लक्षण दिख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications