दिल्ली के उप राज्यपाल की पत्नी की मृत्यु
नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल तेजेंद्र खन्ना की अस्वस्थ पत्नी उमा खन्ना का रविवार को निधन हो गया। वह 66 वर्ष की थीं। राजनिवास से जारी बयान के अनुसार कुछ दिनों से अस्वस्थ उमा को दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज स्थित लिवर एंड बाइलरी साइंस हॉस्पिटल में चार दिन पहले भर्ती कराया गया था।
उन्होंने रविवार की सुबह 4.25 बजे अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे पति तेजेंद्र खन्ना, एक पुत्र एवं एक पुत्री को छोड़ गई हैं। उमा की अंत्येष्टि के समय दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष योगानंद शात्री एवं दिल्ली सरकार के कई मंत्री मौजूद थे। विशेष प्रार्थना सभा राजनिवास में 15 दिसम्बर को होगी।
उमा खन्ना दिल्ली के विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों से जुड़ी हुई थीं। वह युवा महिला संघ एवं दिल्ली टी.बी. एसोसिएशन की अध्यक्ष एवं दिल्ली रेडक्रॉस की उपाध्यक्ष थीं।












Click it and Unblock the Notifications