सर्द हवाओं के चलते कांपने लगी दिल्ली
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों पूरी तरह सर्दी की चपेट में हैं। रविवार सुबह से सरद् हवाओं का कहर जारी है। लोगों को आवागमन ने परेशानी बहोने लगी है। मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों में पारा और गिरेगा जिससे ठंड बढ़ने की संभावना बहुत ज्यादा है। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो वर्ष के इस सत्र के औसत तापमान से एक डिग्री उपर था।
दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो औसत से तीन डिग्री नीचे था जबकि अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री रहा जो औसत से चार डिग्री कम था।













Click it and Unblock the Notifications