इराक में आत्मघाती हमले में 15 मरे

बगदाद।इराक में रविवार को हुए दो आत्मघाती हमलों में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 44 लोग घायल हो गए।यह विस्फोट अनबार सरकारी कार्यालयों से करीब 300 मीटर की दूरी पर मध्य रामादी में हुआ। मारे गए 12 लोगों में छह पुलिस अधिकारी हैं।समाचार एजेंसी डीपीए ने रामादी अस्पताल के सुरक्षा और चिकित्सा सूत्रों के हवाले से बताया कि अनबार के पश्चिमी प्रांत में एक जांच चौकी के समीप हुए एक आत्मघाती कार बम विस्फोट में 13 लोगों की जान चली गई जबकि 41 लोग घायल हो गए।

अनबार प्रांत के डिप्टी गवर्नर हेकमत जेदान ने अपने एक बयान में कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस हमले के पीछे आतंकवादी संगठन अलकायदा का हाथ है। इस हमलें में निर्दोष लोगों को निशाना बनाया गया है।"बगदाद से 100 किलोमीटर दूर स्थित रामादी अनबार प्रांत की राजधानी है। यह इलाका कभी इस्लामी आतंकवाद का गढ़ था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दूसरा आत्मघाती हमला इराकी शहर बाकूबा में शिया तीर्थयात्रियों को निशाना बनाकर किया गया। इस हमले में दो लोगों की जान गई जबकि तीन लोग घायल हुए।तीर्थयात्री आशुरा के लिए एक जूलुस में शामिल होने जा रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+