दिल्ली में सर्द हवाओं का दौर, लुढ़केगा तापमान
नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार सुबह से ही सर्द हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रविवार को तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की गई।अधिकारियों के मुताबिक सोमवार को तापमान में गिरावट आने की संभावना है। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो वर्ष के इस सत्र के औसत तापमान से एक डिग्री उपर था।
दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो औसत से तीन डिग्री नीचे था जबकि अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री रहा जो औसत से चार डिग्री कम था।












Click it and Unblock the Notifications