जलवायु परिवर्तन सम्मेलन की सफलता पर ओबामा ने बधाई दी
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कानकुन में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुए जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के लिए शनिवार को मेक्सिको के राष्ट्रपति फिलिप कैल्ड्रोन को बधाई दी।व्हाइट हाउस द्वारा जारी किए गए बयान में ओबामा ने कहा कि मेक्सिको ने जिस तरह से वार्ताओं का आयोजन किया उससे कानकुन में कोपेनहेगन समझौते से आगे बढ़ने में मदद मिली।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक कैल्ड्रोन को फोन करके ओबामा ने कहा कि मेक्सिको में हुए समझौते से जलवायु परिवर्तन की चुनौती का सामना करने के प्रयासों में मजबूती आई है।कानकुन में 190 से ज्यादा देशों द्वारा किए गए समझौते में जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए गरीब देशों की मदद हेतु नए उपायों को शामिल किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications