अमेरिका ने मीरा की तलाशी पर खेद जताया

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने गुरुवार को कहा, "जाहिर तौर पर हम इस घटना से चिंतित हैं।" उल्लेखनीय है कि मीरा को मिसिसिपी में एक हवाई अड्डे पर तलाशी के लिए सुरक्षा पंक्ति से बाहर कर लिया गया था।
मीरा द्वारा यह बताए जाने के बावजूद कि वह भारतीय राजदूत उनकी अलग से तलाशी ली गई। इस घटना पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। क्लिंटन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हम इस मामले की जांच करेंगे और दोनों बातें सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि आखिर हुआ क्या था और इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए हम क्या कर सकते हैं।"
भारतीय दूतावास के प्रवक्ता वीरेंद्र पॉल ने इस बात की पुष्टि की है कि गत चार दिसम्बर को राजदूत मिसिसिपी स्टेट यूनिवर्सिटी में एक समारोह में हिस्सा लेने के बाद जब वाशिंगटन की उड़ान पकड़ने के लिए जैक्सन-एवर्स इंटरनेशनल हवाईअड्डे पर पहुंचीं तो उन्हें तलाशी के लिए सुरक्षा पंक्ति से अलग कर लिया गया।
पॉल ने कहा, "अमेरिकी विदेश विभाग ने राजदूत से सम्पर्क कर इस घटना पर खेद प्रकट किया है। दूतावास इस मुद्दे पर विदेश विभाग के सम्पर्क है।"












Click it and Unblock the Notifications