बिहार विधानसभा चुनाव 2010 बनाम 2005

वर्ष 2005 में नीतीश की जनता दल यूनाइटेड ने जहां 88 सीटें जीती थीं, वहीं इस बार 115 सीटों पर कब्जा किया है। भाजपा ने 55 के आंकड़से से छलांग लगाते हुए 91 सीटों पर विजय हांसिल की। दोनों पार्टियों के गठबंधन की कुल 206 सीटों के बल पर बिहार को एक बार फिर सुशासन मिला है।
| पार्टी | 2005 | 2010 |
| जनता दल (यूनाइटेड) | 88 | 115 |
| भारतीय जनता पार्टी | 55 | 91 |
| राष्ट्रीय जनता दल | 54 | 22 |
| लोक जनशक्ति पार्टी | 10 | 3 |
| कांग्रेस | 9 | 4 |
| भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी | 9 | 1 |
| निर्दलीय व अन्य पार्टियां | 18 | 7 |
वहीं हारने वाली पार्टियों में सबसे ऊपर नाम है लालू की राष्ट्रीय जनता दल और रामविलास पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी। राजद ने 2005 में जहां 54 सीटें जीती थीं, वहीं इस बार वो 22 पर ही सिमट गई। वहीं लोजपा का स्कोर 10 से गिरकर 3 हो गया। कांग्रेस जो 2005 में 9 रन पर आउट हुई थी, इस बार मात्र 4 रन बना सकी। वाम दलों को भी जबर्दस्त नुकसान हुआ। वाम दलों को आठ सीटों का नुकसान हुआ और वो सिर्फ एक सीट जीत सके।












Click it and Unblock the Notifications