येदियुरप्पा खुद खोजेंगे अपना उत्तराधिकारी!
अपने ही विरोधियों के मकड़ जाल में फंसी कर्नाटक की भाजपा सरकार में शीर्षकमान को लेकर असंमजस बरकरार है। क्या येदियुरप्पा अपनी सीट छोड़ेगे इस पर फैसला कुछ देर में आ सकता है। पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी अब से कुछ देर में अपना फैसला सुना सकते है कि वो येदियुरप्पा को टाटा -बॉय-बॉय करते है या फिर वापस सीट देते हैं। खबर ये भी है कि उन्हें खुद अपना उत्तराधिकारी चुनने की छूट दी जा सकती है।
सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने तय कर लिया है कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस के खिलाफ जंग जारी रखना है, तो येदियुरप्पा की कुर्बानी देनी ही होगी हालांकि, असमंजस येदियुरप्पा के उत्तराधिकारी को लेकर है, इसलिए फैसला लेने में देरी हो रही है।













Click it and Unblock the Notifications