मुंबई पहुंचे बराक ओबामा, महाराष्ट्र के सीएम ने किया स्वागत

ओबामा का स्वागत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने किया। उनके साथ केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद भी एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से ओबामा हेलीकॉप्टर में बैठकर होटल ताज जाएंगे। उनका हेलीकॉप्टर कोलाबा स्थित हेलीपैड पर उतरेगा।
होटल ताज पहुंचकर ओबामा मुंबई आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजली अर्पित करेंगे। ऐसा करके वो बताना चाहते हैं कि आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका हमेशा भारत के साथ है। उम्मीद है दोपहर डेढ़ बजे तक ओबामा होटल ताज पहुंच जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications