'कोल इंडिया' की तेजी से खिले धारकों के चेहरे

मुंबई। उन लोगों के दीवाली यादगार होगी जिसने कोलइंडिया में अपने शेयर लगाये हैं। गुरूवार की सुबह कोलइंडिया के शेयर धारकों के लिए मुस्कान बन कर आयी, क्योंकि दुनिया की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी "कोल इंडिया" ने गुरूवार को शेयर बाजार में धमाकेदार शुरूआत की। निवेशकों के लिए कोल इंडिया प्राफिट इंडिया साबित हुआ है। लंबे अर्से बाद शेयर बाजार में किसी आईपीओ के शेयर को लेकर निवेशकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कोल इंडिया की 287 रूपए प्रति शेयर के भाव पर लिस्टिंग हुई, जो इसके इश्यू प्राइस से ज्यादा है। कोल इंडिया का इश्यू प्राइस 245 रूपए तय किया गया था। खबर लिखे जाने तक कोल इंडिया का शेयर 340-345 रूपए पर कारोबार कर रहा था। वहीं, दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में 291 रूपए प्रति शेयर के भाव पर कोल इंडिया की लिस्टिंग हुई है।

गौरतलब है कि कोल इंडिया ने पिछले दिनों अपने शेयर्स की सार्वजनिक बिक्री कर 15,200 करोड़ रूपए जुटाए हैं। यह देश में अब तक का सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम रहा है। कंपनी ने शेयरों का आवंटन 245 रूपए प्रति शेयर तय किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+