मिस अमेरिका 'अलेक्जेंड्रिया' बनीं विश्व सुंदरी 2010

(सान्या) चीन। विश्व के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका ने अब सुंदरता के क्षेत्र में भी अपना सिक्का जमा दिया है और सभी को पीछे छोड़ते हुए सुंदरता के प्रमाण विश्व सुंदरी के खिताब को अपने नाम कर लिया है। शनिवार को अमेरिका की अलेक्जेंड्रिया मिल्स ने चीन के सान्या शहर में अपनी सुंदरता से सबको वशीभूत कर विश्व सुंदरी 2010 का खिताब जीत लिया। जबकि प्रतियोगिता में बोत्सवाना एम्मा वारेस दूसरे और वेनेजुएला की एड्रिआना वसीनी तीसरे स्थान पर रहीं। 2009 में विश्व सुंदरी चुनी गईं जिब्राल्टर की कायने अल्दोरिनो ने एलेक्जेंड्रिया के सिर पर ताज पहनाया।

पढ़े : सुंदर महिलाओं का देश है भारत : मनस्वी ममगई

भारत से इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहीं मनस्वी मामगाई शीर्ष 20 सुंदरियों में भी शुमार नहीं हो पाईं। इस चक्र में परंपरागत भारतीय परिधान में सुसज्जित 22 वर्षीय मनस्वी ने फिल्म देवदास (2002) के गीत 'धाई श्याम रोक ले' पर शास्त्रीय नृत्य पेश किया। सौंदर्य प्रतियोगिता के भव्य समारोह की शुरुआत चीन के पारंपरिक लोक नृत्य से हुआ। इसके बाद विश्व सुंदरी स्पर्धा की प्रतियोगियों ने अपना परिचय दिया। प्रतियोगियों ने 'डांसेज ऑफ द वर्ल्ड' कार्यक्रम में अपने नृत्य से समां बांध दिया।

पढ़े : उमराव जान बनना चाहतीं हूं : मनस्वी ममगई

समारोह में मधुर संगीत की पृष्ठभूमि में प्रतियोगियों ने ओपेरा नृत्य का प्रदर्शन कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्णायक मंडलों में पूर्व विश्व सुंदरी का खिताब जीतने वालीं डेनिज पेरियर लानफ्रांची (1953), एन सिडनी (1964), मैरी स्टाविन (1977), अगबानी डारेगो (2001) और मारिया जुलिया मंतालिया (2004) शामिल थीं।प्रतियोगिता में दुनियाभर की 120 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+