मनमोहन-ओबामा हेडली नहीं, आतंकवाद पर करेंगे चर्चा

Barack Obama, Manmohan Singh
टोक्यो। मुंबई आतंकी हमले के जख्‍म लिए बैठी भारत की जनता यह आस लगाए बैठी थी कि जब अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा भारत आयेंगे, तो उनने डेविड हेडली के बारे में बात होगी, लेकिन ऐसा नहीं होगा। मनमोहन-ओबामा के एजेंडे में हेडली नहीं बल्कि आतंकवाद से जंग शामिल होगी।

अगले महीने महीने प्रस्तावित बराक ओबामा के भारत दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और ओबामा के बीच पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी संदिग्ध डेविड हेडली का नाम भले ही न चर्चा में आए, लेकिन दोनों नेता आतंकवाद से मुकाबले पर हर हाल में चर्चा करेंगे।

एक सूत्र से जब पूछा गया कि क्या मनमोहन और ओबामा हेडली के मामले पर खासतौर से चर्चा करेंगे, जिसने मुम्बई हमले में अपनी भूमिका स्वीकार की है, तो उसने कहा, "दोनों नेताओं के बीच इस पर चर्चा नहीं होगी।" सूत्र ने कहा कि दोनों देशों के बीच आतंकवाद से मुकाबले पर पहले से ही सहयोग बना हुआ है। इसी सहयोग के परिणामस्वरूप भारतीय जांचकर्ताओं ने हेडली से शिकागो की एक जेल में पूछताछ की थी।

जानकार सूत्रों ने कहा कि भारत, अमेरिका से पाकिस्तान को नियमित रूप से मिल रहे सहयोग और उसके इस्तेमाल के तरीके को लेकर भी चिंतित है। यह समझने के लिए भारत के पास हर कारण हैं कि इस तरह की सहयाता का दुरुपयोग हो रहा है और इस पर अमेरिका की कड़ी निगरानी की जरूरत है।

एक सूत्र ने कहा, "हमारी नीति बिल्कुल स्पष्ट है। पाकिस्तान को अमेरिका से नियमित रूप से सहायता मिल रही है। हम अमेरिका से स्पष्ट तौर पर यह कहने की स्थिति में हैं कि पाकिस्तान को दी जा रही इस तरह की सैन्य सहायता के बारे में भारत क्या सोचता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+