मिनी स्कर्ट पर पाबंदी की तैयारी

मिनी स्कर्ट पर पाबंदी की तैयारी
इटली के शहर कैस्टेल्लामार डी स्टेबिया में मिनी स्कर्ट समेत कुछ और ऐसे कपड़ों पर जिन्हें भड़काऊ माना जाता है, पाबंदी लगाने के लिए कार्यक्रम तैयार करने पर सोमवार को विचार किया जाएगा.इटली में असामाजिक व्यवहार को रोकने के लिए हाल ही में सरकारों को नए अधिकार दिए गए हैं.

अब कैस्टेल्लामार डी स्टेबिया इटली में इन नए अधिकारों का इस्तेमाल करनेवाला एक और शहर बन गया है.शहर मेयर का कहना था कि वो शहर में शिष्टाचार के नियम क़ायदे क़ानून वापस स्थापित करना चाहते हैं.उनका कहना था कि वो इसके लिए कपड़े पहनने संबंधी ऐसे कड़े क़ानून लागू करना चाहते हैं जिसमें मिनी स्कर्ट से लेकर लो-कट जींस तक पर रोक लगाई जा सके.

इस बैठक में 'सन बाथ' यानी खुले में धूप सेंकने और सार्वजनिक स्थानों पर फ़ुटबॉल खेलने पर भी रोक लगाए जाने पर फ़ैसला लिया जाना है.इन नियमों का उल्लंघन करनेवालों को 700 डॉलर तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है.ग़ौरतलब है कि इटली में बुर्क़ा पहनने पर रोक लगाने के लिए पहले से ही चर्चा गरम है और देश के कुछ शहरों ने तो स्थानीय नियमों के तहत इस पर पाबंदी लगा भी दी है.

इसी साल इटली के शहर ट्युनिसिया में एक मुस्लिम महिला को बुर्क़ा पहनने की सज़ा के तौर पर 430 पाउंड जुर्माना भरना पड़ा था.यूरोप में बेल्जियम और फ़्रांस ने भी इसी साल बुर्क़ा पहनने पर पाबंदी लगाई है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+