ब्रिटिश सैनिकों ने भी ढाए थे इराकियों पर जुर्म: विकीलीक्स

समाचार पत्र 'डेलीमेल' के अनुसार बर्मिघम में वकालत करने वाले एवं विकीलीक्स के संस्थापकों में से फिल शाइनर ने बताया, "बच्ची का नाम हनान सालेह था। यह मासूम लड़की इराक के बसरा जिले के करमत अली इलाके में 21 अगस्त, 2003 अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी और उसी दौरान ब्रिटेन के एक सैनिक ने उस पर गोलियों की बौछार कर दी।"
विकीलीक्स की ओर से जारी नए दस्तावेजों के अनुसार अमेरिका के अलावा ब्रिटेन के सैनिकों ने इराक में मानवाधिकारों का गला घोंटा है। बकौल विकीलीक्स, "दो सितम्बर, 2008 को ब्रिटिश सैनिक एक नागरिक को उसके घर से बाहर खींच लाए और उसका सिर पानी में डुबोकर उसे गोली मारने की धमकी दी। इस मामले को साक्ष्यों के अभाव का हवाला देते हुए दबा दिया गया।"
वैसे चर्चित वेबसाइट 'विकीलीक्स' ने एक बार फिर अमेरिका की पोल खोली है। वेबसाइट ने इस बार इराक युद्ध से संबंधित अमेरिकी सैनिकों से जुड़े लगभग 400,000 गोपनीय सैन्य दस्तावेज जारी किए हैं जिनमें आम इराकियों को प्रताड़ित किए जाने की जिक्र स्पष्ट रूप से किया गया है। अमेरिका ने पिछली बार की तरह इस रिपोर्ट को फिर खारिज कर दिया है।
नए दस्तावेजों के मुताबिक अमेरिकी हमले के बाद इराकियों ने अपने ही देश के लोगों की बड़े पैमाने पर हत्याएं कीं। इन दस्तावेजों में इराक में लोगों की पिटाई करने, जलाने और कोड़े बरसाने की सैकड़ों वारदातों का जिक्र है। अमेरिकी युद्ध नीतियों पर सवाल खड़े करने वाले दस्तावेज बताते हैं कि इराक में लोगों का यातनाएं झेलना आम बात है। दस्तावेजों में ईरान की भूमिका पर सवाल खड़े किए गए हैं। इराक के इस पड़ोसी मुल्क के बारे में भी बताया गया है कि वह इराक में मौजूद आतंकवादियों को हथियारों की आपूर्ति करता है।












Click it and Unblock the Notifications