अमीर बनने के लालच में बच्ची की दी बलि
लखनऊ। कहते है कि रातें रात अमीर बनने के चक्कर में अच्छे-अच्छों की मति भ्रष्ट हो जाती है और लोग अपना नुकसान करने से भी नहीं चुकते हैं। ताजा मसला उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले का है, जहां एक व्यक्ति ने रातोंरात अमीर बनाने के एक तांत्रिक के बहकावे में आकर कथित रूप से अपने पड़ोसी की छह साल की पुत्री की बलि दे दी। जिले के कोतवाली इलाके के संतपुर गांव निवासी 35 वर्षीय जसवंत ने अपने पड़ोसी गुलाब सिंह की पुत्री का गुरुवार शाम उस समय अपहरण कर लिया जब वह खेल रही थी। शुक्रवार देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उसे खोजना शुरू किया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव से दूर झाड़ियों में जाकर देखा तो जसवंत बच्ची का शव पास में रखकर पूजा कर रहा था।कोतवाली प्रभारी श्रीकृष्णा ने शनिवार को संवादाताओ को बताया कि ग्रामीणों को देखकर जसवंत वहां से भागने लगा। ग्रामीणों ने उसे पक़ड लिया और बाद में पुलिस को सूचित किया। कृष्णा ने कहा कि आरोपी तांत्रिक की तलाश की जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications