7 नवम्बर को बंद होंगे 'केदारनाथ' के कपाट
देहरादून। शिव के ग्यारहवें ज्योतिर्लिग के रूप में विख्यात भगवान केदारनाथ मंदिर का कपाट सात नवम्बर यानी भइया दूज के मौके पर बंद होगा। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भट्ट ने बताया कि केदारनाथ मंदिर का कपाट भइया दूज के मौके पर बंद कर दिया जायगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद शीतकाल के दौरान बाबा केदारनाथ छह माह तक उखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में विराजेंगे।
भट्ट के अनुसार बाबा केदारनाथ की उत्सव डोली नौ नवम्बर को शीतकालीन गद्दी स्थल उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में प्रवेश करेगी। उन्होंने बताया कि वैदिक रीति के अनुसार बाबा की पूजा एवं आरती होती रहेगी।
गौरतलब है कि उत्तराखण्ड के चारों धाम केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री शीतकाल के दौरान छह माह तक बंद रहते हैं। विधि-विधान के अनुसार चारों धाम के देवताओं का स्थल इनके मुख्य स्थल से हटकर कम ऊंचाई वाले स्थान पर बनाए गए हैं। वहां सर्दियों में भी श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर सकते हैं। विधि-विधान के अनुसार इन देवाताओं की पूजा-अर्चना नियमित जारी रहती है।













Click it and Unblock the Notifications