अमिताभ को भा गई हरी-भरी दिल्ली
नई दिल्ली। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने के लिए शुक्रवार को यहां पहुंचे बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा है कि हाल ही में समाप्त हुए राष्ट्रमंडल खेलों के बाद राजधानी अधिक स्वच्छ व हरी-भरी दिखाई दे रही है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि दिल्ली में उन्हें हरे-भरे रास्ते और स्वच्छता दिखी। उन्होंने लिखा है कि यह शहर उन्हें पहले की अपेक्षा काफी व्यवस्थित दिखा।
पढ़े : अब रियाज नहीं करतीं, केबीसी देखती हूं :लता मंगेशकर
बिग बी ने राष्ट्रमंडल खेलों के कुछ ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण भी किया जो उन्हें बहुत आकर्षक लगे।अमिताभ को उनके द्वारा 'पा' फिल्म में निभाए गए प्रोजेरिया पीड़ित बच्चे के किरदार के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा। शुक्रवार शाम आयोजित एक समारोह में उन्हें यह पुरस्कार दिया जाने वाला है। इस अवसर पर अमिताभ के साथ उनके बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या भी मौजूद रहेंगे।













Click it and Unblock the Notifications