राष्ट्रमंडल खेल: भ्रष्टाचार संबंधी याचिका खारिज
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने राष्ट्रमंडल खेल-2010 की तैयारियों के दौरान कथित भ्रष्टाचार की जांच कराने से जुड़ी एक याचिका को बुधवार को खारिज कर दिया।
न्यायालय ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि सरकारी समिति पहले से ही इस मामले की जांच कर रही है। यह याचिका भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी अरुण भाटिया ने दायर की थी। भाटिया ने तीन से 14 अक्टूबर तक आयोजित इन खेलों की तैयारियों के दौरान कोष में कथित हेरफेर की जांच कराने की मांग की थी।
मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति मनमोहन ने कहा कि याचिकाकर्ता इस मामले की जांच में जुटी समिति के सामने सबूत पेश कर सकता है। वैसे न्यायालय ने याचिकाकर्ता को सरकारी समिति की जांच के बाद न्यायालय का रुख करने की अनुमति दे दी है।













Click it and Unblock the Notifications