भारत के लिए सिरदर्द हैं पाक और चीन: सेना प्रमुख

सिंह ने कहा, "हमारे लिए दोनों देश चिंता का सबब बने हुए हैं। पहली यह कि पाकिस्तान में स्थिति कैसी है और वहां की सरकार की समस्या क्या है। वहां से आतंकवादियों को समर्थन मिल रहा है और आंतरिक स्थिति ठीक नहीं है।"
सिंह ने कहा कि इसके अलावा चीन भी भारत के लिए आर्थिक और सैन्य रूप से सिरदर्द बना हुआ है। उन्होंने कहा, "चीन के साथ पस्पर विश्वास बहाली से जुड़े कई कदम उठाए गए हैं और हमारे पास एक बहुत सुरक्षित सीमा भी है लेकिन इसके बावजूद हम अभी भी सीमा विवाद को लेकर उलझे हुए हैं।"
वैसे ये बात जगजाहिर है कि पाकिस्तान आतंकी गतिविधियों का गढ़ है और ये आतंकवादी जब-तब पड़ोसी देश भारत को निशाने बनाते रहे हैं। मुंबई आतंकी हमले की यादें सभी के जेहन में ताजा हैं। भारत-पाक के बीच कश्मीर भी बहुत बड़ा विवाद का मुद्दा है।
वहीं चीन जो कि निरंतर अपने सैन्य शक्ति बढ़ा रहा भारत के लिए एक और बड़ा खतरा है। सामरिक और आर्थिक दृष्टि से संपन्न चीन जब-तब अरूणांचल की सीमा का उल्लंघन करता रहा है।












Click it and Unblock the Notifications