आडवाणी ने पीएम से की भारद्वाज को हटाने की मांग

प्रतिनिधिमंडल में भाजपा संसदीय दल के अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी, लोक सभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, राज्य सभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली और पूर्व भाजपा अध्यक्ष वेंकैया नायडु शामिल थे।
ज्ञापन सौंपने के बाद जेटली ने संवाददाताओं को बताया कि भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि भारद्वाज को जल्द से जल्द वापस बुला लिया जाए क्योंकि वह अपने पद पर बने रहने का अधिकार खो चुके हैं।
भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी प्रधानमंत्री से मिलने वाले पार्टी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा नहीं बने क्योंकि वह बिहार में विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त हैं। भारद्वाज ने बुधवार को मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को दूसरा मौका देते हुए 14 अक्टूबर तक विधानसभा में फिर से बहुमत साबित करने के लिए कहा था।
गौरतलब है कि सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष केजी बोपैया ने विश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले 16 बागी विधायकों को दल-बदल कानून के तहत अयोग्य करार दिया था और इसके बाद येदियुरप्पा सरकार ने ध्वनिमत से विश्वासमत हासिल कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications