लादेन का ब्रिटेन में मुंबई जैसे हमले का आदेश

लंदन। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के मुताबिक अल कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन ने ब्रिटेन में मुंबई के 26/11 की तरह हमला करने का आदेश दिया है।

समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक ओसामा ने संगठन के योजनाकारों को कई महीने पहले एक आदेश भेजा है जिसमें हमले के लक्ष्य देशों और हमले के तरीके के बारे में निर्देश दिए गए हैं। पाकिस्तान के कबायली इलाकों में अमेरिकी मानव रहित विमानों के हमले से अल कायदा को हो रहे नुकसान की जानकारी सामने आने के बाद यह नया खुलासा हुआ है।

समाचार पत्र के मुताबिक पाकिस्तानी मूल के दो ब्रिटिश युवक और आठ जर्मन लोगों को अफगानिस्तान से सटी पाकिस्तानी सीमा के आतंकी शिविर में प्रशिक्षण दिया जा रहा था। इनमें से एक ब्रिटिश युवक की संभवत: अमेरिकी मानव रहित विमान हमले में इस महीने की शुरुआत में मौत हो गई।

खुफिया एजेंसियों ने खुलासा किया है कि अल कायदा ब्रिटेन और यूरोप के दो अन्य देशों फ्रांस और जर्मनी पर हमले की योजना बना रहा है। यह हमले नवंबर 2008 में मुंबई में हुए हमले की तरह हो सकते हैं जिसमें 166 लोगों की मौत हो गई थी। ब्रिटेन के सरकारी रेडियो के मुताबिक एक खुफिया अधिकारी ने कहा, "हम जानते हैं कि ओसामा बिन लादेन ने आदेश जारी किया है।"

"और यदि उसने ऐसा आदेश जारी किया है तो हम विश्वास नहीं कर सकते कि उसके लक्ष्यों में अमेरिका शामिल नहीं होगा।" यूरोपीय और अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि हमले की यह योजना अभी प्रारंभिक स्तर पर है इसलिए चेतावनी जारी करने जैसी कोई जरूरत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+