यूरोप जाने वाले अमरीकियों के लिए चेतावनी

यूरोप जाने वाले अमरीकियों के लिए चेतावनी

फ़्रांस में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है.

यूरोप में अल क़ायदा के हमले की आशंका को देखते हुए अमरीका वहां जा रहे अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी करने पर विचार कर रहा है.

बीबीसी को पता चला है कि इस निर्देशिका में भीड़भाड़ वाली जगहों से बचने और सतर्क रहने को कहा जाएगा.

अमरीका और ब्रिटेन के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि आतंकवादी हमलों की आशंका के कारण ये सुझाव जारी किया जा सकता है.

ख़ुफ़िया एजेंसियों को इस तरह की जानकारी मिली है कि अल क़ायदा ब्रिटेन, फ़्रांस और जर्मनी में मुंबई हमलों की तरह कमांडो स्टाइल हमले कर सकता है.

एजेंसियों को मिली जानकारी के अनुसार अल क़ायदा के हथियारबंद दस्ते यूरोपीय देशों में भीड़भाड़ वाली जगहों को निशाना बना सकते हैं.

एजेंसियों की ख़ुफ़िया जानकारी इसी हफ़्ते अमरीकी मीडिया में लीक हो गई थी लेकिन साज़िश खत्म हो गई हो ऐसा नहीं है. उनका कहना है फ़ौरन ही कोई हमला हो इसकी आशंका कम है.

इसमें शक मुख्य रूप से पाकिस्तानी मूल के ब्रितानी नागरिकों और अफ़गान मूल के जर्मन नागरिकों पर है.

अमरीकी अधिकारियों का कहना है कि हो सकता है कि रविवार को ही ये चेतावनी जारी कर दी जाए.

इस तरह की चेतावनी से यूरोप के पर्यटन उद्दोग को धक्का लग सकता है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+