वायुसेना के 3 कर्मियों के शव झील में मिले

हैदराबाद, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय वायु सेना के तीन तकनीकी प्रशिक्षुओं के शव रविवार को हैदराबाद शहर के बाहरी इलाके स्थित एक से बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार हकीमपेत स्थित वायु सेना स्टेशन के हेलीकॉप्टर ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षण ले रहे तीनों कर्मी शनिवार की शाम शमीरपेत झील में पिकनिक मनाने के दौरान डूब गए थे।

मरने वालों की पहचान आर.एस. बदारिया, सत्यम चौधरी और मनीष त्यागी के रूप में की गई है। तीनों की उम्र 20 वर्ष के आसपास थी।

पुलिस ने बताया कि आठ तकनीकी कर्मियों का समूह पिकनिक पर गया था। यह दुखद घटना उस समय हुई जब उत्तर प्रदेश निवासी त्यागी अपने पैर धोने के लिए पानी में उतरा और फिसल गया।

गहरी झील का वह हिस्सा किनारे तक लबालब था। त्यागी को बचाने के लिए उसके दो अन्य साथियों ने जैसे ही पानी में डुबकी लगाई, वे भी डूब गए।

पुलिस के मुताबिक तीनों में से एक भी तैरना नहीं जानता था।

एक अन्य तकनीकी कर्मी रवि यादव ने पुलिस को बताया कि वह भी पानी में कूदा था, लेकिन वह तैरना जानता था, इसलिए बच निकला।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+