राष्ट्रमंडल खेल : फेनेल ने भारत को साधुवाद दिया
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेल परिसंघ के प्रमुख माइकल फेनेल ने रविवार को आतिथ्य एवं गर्मजोशी के लिए भारतीय जनता को साधुवाद दिया। फेनेल ने कहा कि सभी टीमों के अधिकारी और खिलाड़ी इससे अभिभूत हुए हैं।
फेनेल ने खेलों के उद्घाटन समारोह में कहा, "दिल्ली - तुमने अपनी पारंपरिक गर्मजोशी के साथ खिलाड़ियों और अधिकारियों का स्वागत किया है। आयोजन में हिस्सा ले रही सभी 71 टीमों के खिलाड़ी अच्छे आतिथ्य से अभिभूत हैं।"
फेनेल ने कहा, "मित्रता खेलों के जरिए निभाई जा सकती है। आने वाले दिनों में हम खिलाड़ियों के खेल के 11 शानदार दिनों को देखने जा रहे हैं। सभी खिलाड़ियों का एकमात्र अरमान अपने देश के लिए, अपने लिए और राष्ट्रमंडल के लिए बेहतर कर गुजरने की है।"
फेनेल ने खेलों के आयोजन के लिए अथक प्रयास करने हेतु आयोजन समिति को भी शुभकामनाएं दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications