राष्ट्रमंडल खेल : चार्ल्स ने कहा, जीवनभर याद रहेगा आयोजन
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स ने रविवार को कहा कि दिल्ली के राष्ट्रमंडल खेल उनके लिए जीवनभर यादगार रहेंगे, क्योंकि उन्होंने इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन के 19वें संस्करण का उद्घाटन किया है।
चार्ल्स ने कहा, "मैं खेलों के लिए अपनी शुभकामना देता हूं, मुझे भरोसा है कि यह मेरे लिए आजीवन यादगार होगा। माननीया राष्ट्रपति, महोदय और सम्मानित अतिथियों, मैं 19वें राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन की घोषणा करता हूं।"
भारत के विश्व कुश्ती चैम्पियन सुशील कुमार के हाथों क्वींस बैटन स्वीकार करते हुए चार्ल्स ने कहा कि वह महारानी की ओर से यहां उपस्थित होकर बहुत खुश हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications