राष्ट्रमंडल खेल : अभिनव बिंद्रा ने लिया शपथ
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के एक मात्र ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में यहां रविवार को 71 देशों के 6,700 भागीदारों की ओर से शपथ ग्रहण किया।
बिंद्रा ने कहा, "हम घोषणा करते हैं कि हम सच्ची खेलभावना के साथ, उन नियमों का पालन करते हुए जिनसे वे शासित होते हैं और अपने राष्ट्रमंडल के सम्मान के लिए एवं खेल की महिमा बढ़ाने हेतु हम राष्ट्रमंडल खेल 2010 में भाग लेंगे।"
बिंद्रा ने बीजिंग में 10मीटर एयर राइफल शूटिंग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। बिंद्रा ने भारतीय दल का झंडा भी उठाया।
ज्ञात हो कि बिंद्रा दिवंगत कर्णी सिंह (1982 एशियाई खेल), विश्व चैंम्पियन पिस्तौल शूटर जशपाल राणा (1998 राष्ट्रमंडल खेल), और एथेन्स ओलंपिक में रजत पदक विजेता राज्यवर्धन सिंह के बाद चौथे भारतीय निशानेबाज हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications