हृदय प्रत्यारोपित कराने वाला विश्व का पहला लड़का
समाचार पत्र डेली मेल के मुताबिक इटली के इस लड़के में कृत्रिम हृदय प्रत्यारोपित करने में दस घंटे का समय लगा। पिछले सप्ताह हुए ऑपरेशन के बाद लड़के को गहन चिकित्सा केंद्र में रखा गया है, जहां उसे स्वस्थ बताया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक इस लड़के को मांसपेशियां गलने (डचेनेज सिंड्रोम) की बीमारी थी। इस वजह से इसके हृदय का प्रत्यारोपण नहीं किया जा सकता था। बीमारी के कारण वह मृत्यु के करीब पहुंच चुका था, तब जाकर डॉक्टरों ने प्रत्यारोपण का फैसला किया।
रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर एंटोनियो एमोडियो ने रोम के एक अस्पताल में हृदय का प्रत्यारोपण किया। डॉक्टरों को उम्मीद है कि इससे लड़के को करीब 25 साल की उम्र और मिल जाएगी।
डॉक्टर एमोडियो ने बताया कि प्रत्यारोपित हृदय की लंबाई 2.5 इंच है और इसे ऊपर जाने वाली धमनी से जोड़कर बायीं वेंट्रिकल की तरफ लगाया गया है।
उन्होंने बताया कि यह पहला मौका है जब इस तरह की तकनीक एक लड़के में लगाई गई है। इस तकनीक से उसका जीवन बेहतर हो जाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications