नीतेश राणे मामले की जांच अपराध शाखा के हवाले
एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को बताया कि यह फैसला तब लिया गया जब पिछले 10 दिनों से मामले की जांच कर रही खार पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची।
उन्होंने बताया कि मामले के कागजात शनिवार को दोपहर बाद पुलिस मुख्यालय स्थित अपराध शाखा के हवाले कर दिए गए। इस घटना में नीतेश राणे की भूमिका की जांच होगी।
एनजीओ 'स्वाभिमान संगठन' के संचालक नीतेश पर आरोप है कि उन्होंने स्वाभिमान वहातुक संघ के अध्यक्ष शमीम जमालुद्दीन शेख उर्फ चिंटू पर गोली चलाई।
शेख ने यह भी आरोप लगाया है कि 23 सितम्बर को जब वह एनजीओ के प्रमुख से मिलने खार स्थित उनके कार्यालय जा रहा था, तब राणे के भाड़े के गुंडों ने उनकी पिटाई की। उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
शेख का कहना है कि कार्यालय की खिड़की से कूदते समय गोली उसके दाहिने गाल पर लगी, जिससे वह घायल हो गया और उसने खुद को पोवाई स्थित हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना के अगले दिन हीरानंदानी अस्पताल के अधिकारियों ने हालांकि कहा कि प्रारंभिक चिकित्सा रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित व्यक्ति गोली लगने से घायल नहीं हुआ है।
शेख बाद में राज्य के गृह मंत्री आर.आर. पाटील से मिले और शिकायत की कि मामले की जांच में कोई प्रगति नहीं हुई है। उन्होंने उनसे हस्तक्षेप करने को कहा।
नीतेश राणे के एनजीओ से जुड़ने से कुछ महीने पहले शेख महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) का सदस्य था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications