राष्ट्रमंडल खेल : प्रधानमंत्री ने कहा, भारतीयों के लिए गौरव का क्षण
मनमोहन सिंह ने कहा, "भारत में आप सभी का स्वागत है! इन खेलों का स्वागत है! भारत के लोग इस ऐतिहासिक शहर में राष्ट्रमंडल खेलों को आयोजित कर प्रफुल्लित है। देशवासियों के लिए यह एक गौरव का क्षण है।"
सिंह ने कहा कि यह भागीदारी की भावना और खेलभावना है, जीतने या हारने की नहीं, और यही भावना राष्ट्रमंडल देशों को एक विशाल परिवार के रूप में एकजुट करती है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ये खेल देशों के बीच मित्रता की भावना बरकरार रखने के लिए आयोजित किए जा रहे हैं।
सिंह ने कहा कि अगले दो सप्ताह मानव कौशल की प्रतिस्पर्धा के गवाह होंगे। भारत इस खेल आयोजन का समारोह मनाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications