जेनेवा सम्मेलन में शामिल होंगी मीरा कुमार
एक बयान के मुताबिक यह शिष्टमंडल रविवार रात को स्विटजरलैंड के लिए रवाना होगा।
आईपीयू की यह बैठक चुनावी हिंसा की रोकथाम, सत्ता का सामान्य हस्तांतरण, प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन, कृषि उत्पादन और भौगोलिक बदलाव और राजनीतिक दलों में वित्तीय पारदर्शिता और जिम्मेदारी के मुद्दों पर केंद्रित होगी।
शिष्टमंडल में राज्यसभा के उपाध्यक्ष के. रहमान खान, सांसद एस. एस. अहलूवालिया, कीर्ति आजाद, हुसैन खान, भावना गवाली पाटील, अनु टंडन और अन्य अधिकारी शामिल हैं।
बयान में कहा गया, "प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन और कृषि उत्पादन एवं भौगोलिक बदलाव के विषयों पर मीरा कुमार प्रमुख वक्ता होंगी।"
आईपीयू 110 साल पहले स्थापित की गई गैर सरकारी संस्था है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications