चीन अभी भी विकासशील राष्ट्र : जियाबाओ
एथेंस, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ ने रविवार को कहा कि बीते तीन दशकों में बड़े बदलाव होने के बावजूद चीन विकासशील देशों में शुमार है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यूनान की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री जियाबाओ ने कहा, "चीन का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) और बाहरी व्यापार भले ही विश्व के देशों में सबसे बड़ा हो। लेकिन वास्तविकता यह है कि चीन कमजोर आर्थिक आधारों पर खड़ा घनी आबादी वाला देश है। यहां विकास असमान रूप में हुआ है। "
उन्होंने यूनान की संसद को संबोधित करते हुए कहा कि चीन को अपना पिछड़ापन दूर करने के लिए उसे अभी लंबी दूरी तय करनी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि चीन को शांतिपूर्ण और अन्य देशों के साथ करीबी सहयोग की जरूरत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications